Ramayana के पीछे की ताकत: जानिए नमित मल्होत्रा की कहानी – मुंबई से हॉलीवुड तक का सफर

ramayana-namit-malhotra | Newstips.in

जब भी भारत की सबसे महंगी फिल्म ‘Ramayana’ की बात होती है, तो अभिनेता रणबीर कपूर, निर्देशक नितेश तिवारी, और शानदार स्टारकास्ट सुर्ख़ियों में रहती है। लेकिन इस भव्य प्रोजेक्ट के पीछे जो असली ताकत है, वह हैं नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) एक ऐसे निर्माता जिन्होंने मुंबई के एक छोटे से गैराज से शुरुआत कर आज 8 ऑस्कर विनिंग स्टूडियो के मालिक तक का सफर तय किया है।

नमित मल्होत्रा ​​कौन है

नमित मल्होत्रा एक सफल फिल्म निर्माता और एंटरप्रेन्योर भारतीय मूल के हैं। वे DNEG (Double Negative) नाम की विश्व प्रसिद्ध VFX कंपनी के CEO और चेयरमैन हैं। DNEG ने Inception, Interstellar, Dune, और Tenet जैसी हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्मों में विजुअल इफेक्ट्स का काम किया है और अब तक 8 ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुकी है।

नमित मल्होत्रा का जन्म मुंबई में हुआ था। वह फिल्म जगत से संबंधित एक परिवार से हैं उनके दादा एक सिनेमैटोग्राफर थे और उनके पिता, नरेश मल्होत्रा, एक फिल्म निर्माता और निर्देशक रह चुके हैं, जिन्होंने यश चोपड़ा के साथ कई सालों तक काम किया।

हालांकि नमित की पृष्ठभूमि फिल्मी रही, पर उन्होंने करियर की शुरुआत टेक्नोलॉजी और पोस्ट-प्रोडक्शन से की। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया, लेकिन उनकी असली पढ़ाई गैराज से शुरू हुई, जहाँ उन्होंने अपना पहला स्टार्टअप खड़ा किया।

नमित ने 1997 में अपने पिता के साथ मिलकर एक छोटा पोस्ट-प्रोडक्शन स्टूडियो शुरू किया, जिसका नाम था Video Workshop। यह स्टूडियो एक गैराज में ही शुरू हुआ था, जहाँ एडिटिंग और साउंड मिक्सिंग का काम होता था। कुछ ही समय में इस कंपनी ने पहचान बनाई और साल 2000 में उन्होंने इसे Prime Focus नाम की कंपनी में बदल दिया।

Prime Focus ने जल्दी ही भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी ग्रास करना शुरू कर दिया। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में VFX, एडिटिंग, और 3D कन्वर्जन जैसे विजुअल काम किए, जैसे क्रिश, रावण, और कभी अलविदा ना कहना

हॉलीवुड में कदम

2014 में नमित मल्होत्रा ने एक बड़ा दौरा दिया उन्होंने लंदन बेस्ड VFX स्टूडियो Double Negative (DNEG) को खरीद लिया। यह एक बड़ा माइलस्टोन था क्योंकि DNEG पहले ही हॉलीवुड में एक बड़ा नाम था।

इसके बाद उन्होंने Prime Focus और DNEG को मिलाकर DNEG Global बनाया, जिसका हेडक्वार्टर अब लंदन में है और इसकी ब्रांचेज भारत, कनाडा, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में फैली हुई हैं।

DNEG और ऑस्कर जीत

DNEG ने अब तक कुल 8 ऑस्कर अवॉर्ड जीते हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • Inception (2010)
  • Interstellar (2014)
  • Ex Machina (2015)
  • Blade Runner 2049 (2017)
  • First Man (2018)
  • Tenet (2020)
  • Dune (2021)
  • Dune: Part Two (2024)

इस कामयाबी ने नमित मल्होत्रा को न सिर्फ इंडिया में बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी एक श्रेष्ठ फिल्म टेक्नोलॉजी लीडर बना दिया। नमित मल्होत्रा अब भारत की सबसे महंगी फिल्म ‘Ramayana’ को प्रोड्यूस करने में जुटे हैं। इस प्रोजेक्ट का बजट राउंड ₹500 करोड़ से अधिक बताया जा रहा है। फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं और रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, और यश रावण की भूमिका में दिखाई देंगे।

इस फिल्म के प्रोडक्शन और VFX की गुणवत्ता इतनी ज्यादा शानदार है कि उसे भारत की ‘Avatar’ भी कहा जा रहा है। नमित का कहना है कि यह फिल्म न कि भारत के लिए ही बल्कि संपूर्ण विश्व के दर्शकों के लिए तैयार किया जा रहा है।

उनका यह सपना है कि भारतीय कहानियों को ग्लोबल ऑडियंस तक तकनीक और विज़न के ज़रिए पहुँचाया जाए, और ‘रामायण’ इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

  • नमित AI और Virtual Production में भी निवेश कर रहे हैं।
  • DNEG भारत में अपना नया स्टूडियो खोलने जा रहा है।
  • वो भारत की अन्य पौराणिक कहानियों पर भी फिल्में बनाना चाहते हैं जैसे महाभारत, शिवपुराण, आदि।

नमित मल्होत्रा की कहानी एक ऐसे व्यक्ति की हैं जिसने अपने सपनों को सीमाओं के बाहर नहीं किया। मुंबई के एक छोटे गैराज से शुरू कर के उन्होंने हॉलीवुड को अपने टैलेंट से प्रभावित किया और अब वो ‘रामायण’ जैसी ऐतिहासिक फिल्म को एक वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने जा रहे हैं।